लता अलंकरण पुरस्कार मिलते ही भावुक हुए गायक सोनू निगम, बोले- लताजी मेरी मां जैसी थीं
लता अलंकरण पुरस्कार मिलते ही भावुक हुए गायक सोनू निगम, बोले- लताजी मेरी मां जैसी थीं
इन्दौरी खुलासा
गायक सोनू निगम को इस बार का लता अलंकरण पुरस्कार दिया गया। आयोजन में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमने सरस्वती मां को देखा नहीं, लेकिन लताजी को सुना तो लगता है कि उनके गले में सरस्वती मां का अंश है। यह कला और संगीत का पवित्र मंच है। प्रदेश का प्रतिष्ठित लता अलंकरण पुरस्कार रविवार को ख्यात गायक सोनू निगम को मिला। उन्हें यह पुरस्कार मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया। इस मौके पर गायक सोनू निगम ने कहा कि लता मंगेश्करजी मेरे लिए मां के समान थीं। मेरी संगीत की यात्रा बहुत अच्छी रही। मैं मेरे पापा के साथ 45 साल पहले सिंगर बनने मुंबई आया था। मैंने अपना मुकाम हासिल कर लिया है।
indorikhulasateam