इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई : 21 किलो 505 ग्राम गांजा तस्कर गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई : 21 किलो 505 ग्राम गांजा तस्कर गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई : 21 किलो 505 ग्राम गांजा तस्कर गिरफ्तार

इन्दौरी खुलासा

इंदौर। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।

क्राइम ब्रांच टीम ने चैतन्य हनुमान मंदिर, एम.आर. 04 रोड के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक चारपहिया लोडिंग वाहन रोका। वाहन में बैठे संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 21 किलो 505 ग्राम अवैध गांजा (अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 8 लाख रुपए) बरामद किया गया। साथ ही एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया गया।

आरोपी की पहचान गोरेलाल निंगवाल निवासी ओखलेश्वर, खरगोन के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर इंदौर शहर में नशे के आदि लोगों को अधिक दामों पर बेचने का काम करता था।

क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 171/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।