स्लग - फाइनेंस कंपनी में 95 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी.....
स्लग - फाइनेंस कंपनी में 95 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी.....
पूर्व अकाउंटेंट ने कंपनी की रकम निजी खाते में करी ट्रांसफर.......
आरोपी घटना के बाद से फरार....
लसुड़िया थाना पुलिस जांच में जुटी.....
एंकर - इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी में बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें लसुड़िया थाना क्षेत्र में संचालित कंपनी के फाइनेंस मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई है कि कंपनी के पूर्व अकाउंटेंट ने 95 लाख रुपये से अधिक की राशि कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर ली। शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीओ - दरअसल इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में संचालित एक फाइनेंस कंपनी में लगभग 95 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फाइनेंस मैनेजर जावेद पटेल ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया कि कंपनी में कार्यरत पूर्व अकाउंटेंट शैलेंद्र शर्मा ने कंपनी की बड़ी रकम कंपनी के अधिकृत खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर ली। जब कंपनी के ऑडिट और खातों की जांच की गई, तब इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। जिसमें बताया जा रहा है कि मामला सामने आने के बाद से आरोपी अकाउंटेंट फरार है और लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर है। शिकायत के आधार पर लसुड़िया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और बैंक खातों व वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच की जा रही है।
बाइट - राजेश दंडोतिय,एडिशनल डीसीपी
What's Your Reaction?