स्लग - लूट के मामले मे दो पुलिसकर्मी को किया सेवा से बर्खास्त....

स्लग - लूट के मामले मे दो पुलिसकर्मी को किया सेवा से बर्खास्त....

Feb 14, 2026 - 19:03
 0  7
स्लग - लूट के मामले मे दो पुलिसकर्मी को किया सेवा से बर्खास्त....


एंकर - इंदौर के पलासिया थाने में दर्ज हुए क्रिप्टो करेंसी लूट के दो आरोपी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है, दोनों ही पुलिसकर्मियों ने दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इंदौर के क्रिप्टो ट्रेडर से चार हजार यूएसडीटी और 2 लाख रुपए लूट लिए थे।

वीओ - दरअसल इंदौर के पलासिया थाने में एक हफ्ते पहले क्रिप्टो करेंसी ट्रेडर के साथ दो पुलिसकर्मियों ने अन्य दो लोगों के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया था। इस मामले में इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के आदेश के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी और चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही दोनों पुलिसकर्मियों अविनाश चंद्रवंशी और मनोज मालवीय को बर्खास्त कर उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई थी। गौरतलब है कि क्रिप्टो ट्रेडर अब्दुल फहद से वर्दीधारी पुलिसकर्मी अविनाश, मनोज और उनके दो साथी नावेद और साहिल ने 2 लाख कैश और 4000 USDT जबरन धमकाकर ट्रांसफर करवा लिए थे। इस मामले में पलासिया थाने में शिकायत दर्ज की गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया था और अब दोनों पुलिसकर्मियों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

बाइट - राजेश दंडोतिया,एडिशनल डीसीपी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow