कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

Feb 5, 2026 - 12:09
 0  16
कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

शेष निर्माण कार्य दो माह में पूर्ण करने के दिए निर्देश

इंदौरकलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने धार रोड स्थित निर्माणाधीन बहुमंजिला जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने आदर्श टीकाकरण केंद्र, सीटी स्कैन, एमआरआई केंद्र सहित अन्य विभागों का अवलोकन किया तथा संबंधित डॉक्टरों से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

दो माह में पूर्ण होगा शेष फिनिशिंग कार्य

कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल की बिल्डिंग लगभग पूर्ण हो चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार अस्पताल निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। शेष फिनिशिंग कार्य आगामी दो माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में गायनिक वार्ड, टेस्टिंग यूनिट एवं सीटी स्कैन विभाग प्रारंभ हो चुके हैं। शेष विभागों को निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

300 बेड्स व अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि इस जिला अस्पताल में कुल 300 बेड्स की सुविधा होगी तथा यहां अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान किसी भी मरीज को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रबंधन द्वारा साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी, डॉ. सोढ़ी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow